महिलाओं की सुरक्षा पर भड़की प्रियंका, कहा- उप्र में ‘जंगलराज’, महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने मथुरा और हमीरपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ”उप्र में महिलाओं के …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश में महिला विरोधी अपराध के मुद्दे को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस ‘जंगलराज’ में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

उन्होंने मथुरा और हमीरपुर की घटनाओं का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, ”उप्र में महिलाओं के खिलाफ ऐसे अपराध हो रहे हैं कि रूह कांप जाए, लेकिन सरकार सो रही है।”

प्रियंका ने कहा, ”मथुरा में एक साल से लड़की को परेशान कर रहे गुंडों ने घर में घुसकर उसे छत से फेंक दिया। हमीरपुर में छेड़खानी से परेशान युवती ने आत्महत्या कर ली।” कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि जंगलराज में महिलाओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है।

संबंधित समाचार