देवरिया: दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाश फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मईल थाने के निकट गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सजाव …

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में मईल थाने के निकट गुरुवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के सजाव गांव निवासी शंभू जायसवाल (28) पुत्र प्रेमचंद जायसवाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। दोपहर में करीब 12:00 बजे वह अपने गांव से बाइक से जिला मुख्यालय के लिए निकला था। अभी वह मईल-भागलपुर मार्ग पर थाने के करीब पहुंचा था कि पहले से घात लगा कर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उसके पेट में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क के किनारे गिर गया।

घायल युवक को सड़क किनारे तड़पते देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर एडिशनल एसपी राजेश कुमार सोनकर, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के बाद पुलिस अफसरों ने वाहन चेकिंग का आदेश दिया लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने बताया कि युवक की हत्या की वजह के बारे में जानकारी ली जा रही है।

संबंधित समाचार