भदोही: 4 वर्षीय बच्ची के साथ के साथ दुष्कर्म, पुलिस की लापरवाही आई सामने, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाज को एक शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में पुलिस की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। खबरों के मुताबिक सूचना के बाद भी पीड़ित बच्ची …

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से समाज को एक शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। साथ ही इस पूरे मामले में पुलिस की भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। खबरों के मुताबिक सूचना के बाद भी पीड़ित बच्ची को वक्त रहते इलाज नहीं मिला। यह घटना बीते देर रात की है, सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजनों ने उसे रिक्शे से इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जबकि इस मामले की सूचना पुलिस को देर रात ही मिल चुकी थी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह घटना जिले सुरियावा थाना क्षेत्र का है। जहां एक 4 साल की मासूम बच्ची को उसके का ही एक 30 वर्षीय युवक जबरन उठा ले गया और मासूम के साथ रेप किया गया है। मासूम के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं। बताया जाता है कि करीब 2:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस मौके पर भी गई थी लेकिन जानकारी के बाद भी पीड़िता को समय पर इलाज मुहैया नहीं कराया गया। बहुत ही गरीब परिवार से यह बालिका है।

सुबह जब पीड़िता की तबीयत ज्यादा बिगड़ी तो परिजन हाथ रिक्शे से लेकर पीड़िता को सुरियावा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लेकर पहुंचे. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने पुलिस की लापरवाही को लेकर मामले में जांच की बात कही है।

मासूम से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चार साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर एके गुप्ता के मुताबिक पीड़िता के प्राइवेट पार्ट और होठ पर चोट के निशान हैं। पीड़िता को ब्लीडिंग हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़िता अभी खतरे से बाहर है। पीड़िता को चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। एक छोटा ऑपरेशन भी पीड़िता का किया जाना है।

संबंधित समाचार