बरेली: तीसरी लहर से पहले बच्चों को बांटी जाएगी दवाओं की किट
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग बच्चों और किशोरों को दवाओं की किट बांटेगा। इसके लिए शून्य साल के बच्चों से लेकर 17 साल तक के किशोरों के लिए अलग-अलग चार श्रेणियों में दवाओं किट तैयार की गई हैं। किट को बांटने की शुरुआत 27 जून से की जाएगी। …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर से पहले स्वास्थ्य विभाग बच्चों और किशोरों को दवाओं की किट बांटेगा। इसके लिए शून्य साल के बच्चों से लेकर 17 साल तक के किशोरों के लिए अलग-अलग चार श्रेणियों में दवाओं किट तैयार की गई हैं। किट को बांटने की शुरुआत 27 जून से की जाएगी। दवाओं की किट को आशा, एएनएम, निगरानी समितियों के जरिए बांटा जाएगा। पहले चरण के लिए करीब 35 हजार किट स्वास्थ्य विभाग को शासन की ओर से मिली हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका अधिक है क्योंकि बच्चों के लिए अब तक कोई टीका नहीं आया है। ऐसे में शासन ने बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें जरूरी दवाएं देने की शुरुआत की है। सीएमओ डा. एसके गर्ग ने बताया कि इस काम में निगरानी समितियां घर-घर जाकर जानकारी करेंगी और जिस घर के बच्चों या किशोरों में कोरोना के लक्षण होंगे, उन्हें मेडिकल किट दी जाएगी। सभी ब्लॉकों के फार्मासिस्ट को मेडिकल किट लेने को लेकर सूचित किया गया है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण में दवाओं की किट जैसे ही आएगी, वैसे-वैसे सभी घरों में बच्चों की दवाएं पहुंचाई जाएंगी।
इस तरह बनाई गई है किट
मेडिकल किट के नोडल अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि शून्य से 1, 2 से 5, 6 से 12, 13 से 17 वर्ष की श्रेणियां बनाई गईं हैं। हर श्रेणी की किट अलग है। शून्य से पांच साल के बच्चे को आइवरमेक्टिन और एजिथ्रोमाइसिन नहीं दी जाएगी। यह दवाएं सिरप के रूप में दी जाती हैं। 6 से 12 वर्ष के बच्चों को कम मात्रा वाली दवाएं दी जाएंगी। जबकि 13 से 17 वर्ष के किशोरों को सामान्य दवाएं दी जाएंगी।
किट में ये दवाएं शामिल
शून्य से एक साल एक से पांच साल तक छह से 12 साल 13 से 17 साल पैरासिटामॉल ड्रॉप्स-दो पैरासिटामॉल- सिरप एक पैरासिटामॉल-टेबलेट-500 एमजी आठ गोली पैरासिटामॉल-15 गोली मल्टीविटामिन ड्रॉप्स-एक मल्टी विटामिन-सिरप एक बी-कॉपलेक्स- सात गोली जिंक सल्फेट-सात गोली ओआरएस- दो ओआरएस-दो आइवरमेक्टिन- 6 एमजी तीन विटामिन-डी- तीन गोली ओआरएस- दो आइवरमेक्टिन- 12 एमजी- तीन गोली बीकांप्लेक्स- सात गोली एजिथ्रोमाइसिन- 500 एमजी पांच गोली एब्सकारॅबिक एसिड- सात गोली
