बरेली: स्मार्ट सिटी में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्थानीय यातायात को सुगम और सस्ता बनाने के लिए शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 25 बसों के जुलाई में मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। बसों के …

बरेली, अमृत विचार। स्थानीय यातायात को सुगम और सस्ता बनाने के लिए शहर की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में 25 बसों के जुलाई में मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इन बसों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। बसों के संचालन को शीघ्र शुरू करने के लिए स्वालेनगर में बहुत बड़ा चार्जिंग स्टेशन भी बनाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के सीईओ व नगर आयुक्त ने इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने की तैयारी तेज कर दी है।

शहर में वर्तमान में लोग ऑटो, ई-रिक्शा व साइकिल रिक्शा से सफर करते हैं। ऑटो व ई-रिक्शा वाले मनमाना किराया भी लेते हैं। कई लंबे रूटों पर जाने के लिए यात्रियों को कई बार सवारियां बदलनी पड़ती हैं। लोगों की इस दिक्कत के समाधान के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इन बसों का संचालन कैसे होगा‌? इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बसों के स्टापेज भी जल्द तैयार होंगे। शहर में अभी एक ही चार्जिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। बाद में रूट के आधार पर इनकी संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जा सकती है।

इन रूटों पर होगी मुश्किल
इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शहर में किन रूटों पर होना है, इसे लेकर अधिकारियों के बीच मंथन शुरू हो गया है। स्मार्ट सिटी, परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहयोग करेंगे। इन बसों का कुतुबखाना, अस्पताल रोड, पुराने शहर इलाके सहित शहर के तमाम भीड़भाड़ वाले इलाकों में संचालन करना मुश्किल होगा। इसलिए इन सभी रूटों के विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

जुलाई में होगा स्यालेनगर में चार्जिंग स्टेशन का ट्रायल
स्वालेनगर में बन रहे चार्जिंग स्टेशन का ट्रायल जुलाई में होगा। स्मार्ट सिटी के सीईओ ने बताया कि स्वाले नगर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन निर्माण स्थल पर कंकरीट ब्लाक की गुणवत्ता के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। चार्जिंग स्टेशन का काम ठेकेदार को जुलाई तक पूरा करने को कहा है। उसके बाद ट्रायल कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

किया गया मुआयना
नगर आयुक्त व सीईओ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट अभिषेक आनंद ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसलिए चार्जिंग स्टेशन आदि का मुआयना किया गया है। अन्य तैयारियां भी चल रही हैं।

संबंधित समाचार