बरेली: मांगकर खा लेंगे साहब… पर धंधा नहीं करेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला करीब दो साल पहले दूसरे राज्य से दो युवतियों को काम व आसरा दिलाने का भरोसा देकर बरेली लेकर आई। आरोपी महिला ने कुछ दिन काम दिला दिया लेकिन बाद में युवतियों पर वैश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि युवतियों द्वारा वैश्यावृत्ति …

बरेली, अमृत विचार। कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला करीब दो साल पहले दूसरे राज्य से दो युवतियों को काम व आसरा दिलाने का भरोसा देकर बरेली लेकर आई। आरोपी महिला ने कुछ दिन काम दिला दिया लेकिन बाद में युवतियों पर वैश्यावृत्ति करने का दबाव बनाने लगी। आरोप है कि युवतियों द्वारा वैश्यावृत्ति का विरोध करने पर महिला मारपीट करती है और धमकी देती है। युवतियों ने महिला पर शारीरिक तौर पर हानि पहुंचाते हुए प्रताड़ित करने का आरोप भी लगया है। दोनों ने गुरुवार को एसएसपी से आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

युवतियों ने बताया कि दो साल पहले आरोपी महिला बिहार में उनसे मिली थी। जिनमें से एक युवती ने बताया की वह अनाथ है। वहीं दूसरी युवती का कहना है कि वह बिजनौर की रहने वाली है और उसके पति की मौत हो चुकी है। उसका एक छोटा बच्चा भी है, लेकिन महिला से उसकी मुलाकात बिहार में ही हुई थी। वहां दोनों युवतियों को आरोपी महिला ने उसके साथ बरेली आने के लिए मनाया और बढ़िया जीवन व अच्छा रोजगार दिलाने का झांसा भी दिया था।

दोनों युवतियों के पास रोजगार और परिवार न होने की वजह से खाने-पीने के लाले पड़े हुए थे, जिसके चलते पीड़िताएं अच्छे जीवन और रोजगार के अंधे कुएं में फंसती चली गईं। महिला ने भरोसा जमाने के लिए कहा था कि उनकी तरह वह पहले भी इलाके की कई महिलाओं को रोजगार दिला चुकी है। बरेली आने के बाद शुरूआती दिनों में महिला ने रोजगार की व्यवस्था की लेकिन अब वैश्यावृत्ति करने का दबाव बना रही है और विरोध करने पर शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रही है। कैट थाने के एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि दो युवतियों के द्वारा महिला के खिलाफ वैश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए शिकायत आई है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वैश्यावृत्ति का विरोध करने पर डाला खौलता पानी
युवतियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि दो सालों तक महिला ने उन्हें लोगों के घरों में खाना बनाने व बर्तन धुलने जैला रोजगार दिलाया था। अब वैश्यावृत्ति का विरोध करने पर महिला ने उनपर खौलता पानी डालकर जलाने का भी प्रयास किया। इसके अलावा एक युवती से उसका बच्चा छीनने का भी प्रयास किया ताकि वह धंधा करने को मजबूर हो जाए। आरोप है कि महिला खुद भी वैश्यावृत्ति का काम करती है और घर से जाते समय उन्हें कमरे में बंद कर जाती है।

कैंट थाना पुलिस को जांच के आदेश
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि युवतियों की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस को जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषी होने पर आरोपी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

संबंधित समाचार