बलरामपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चे समेत 6 लोगों की मौत
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसें 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार ने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे …
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में वक्त हड़कंप मच गया जब नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसें 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब कार सवार ने एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पानी भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सिवा नगर के पास हुआ है।
घटना स्थल के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने घटना के फौरन बाद सभी लोगों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी लेकिन किसी की जान नहीं बची। सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 730 पर हुए इस हादसे सभी डेड बॉडी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बलरामपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र ने बताया कि महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में दुखद घटना हुई है। जानकारी के अनुसार गोंडा के तरबगंज के रहने वाला परिवार स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार था। इसकी एक मोटरसाइकिल के साथ एक्सीडेंट हुआ, जिसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। इनमें 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। सभी को मृत घोषित किया गया है। वहीं बाइक सवार शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
