बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला शव, परिवार में अकेला कमाने वाला था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज़ैदपुर/ बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बराबंकी जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गाँव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

ज़ैदपुर/ बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बराबंकी जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब गाँव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला है। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक परिवार में अकेला कमाने वाला था। जिससे के सहारे पूरा परिवार चलता था। मृतक का नाम उमेश 28 वर्ष बताया जा रहा है, जो बाराबंकी में टेंट की दुकान पर नौकरी करता था। दो दिन पूर्व गाँव में सरकारी गल्ले की दुकान पर राशन लेने के लिए आया हुआ था।

शुक्रवार की भोर में जब ग्रामीण अपने खेत की तरफ गए तो देखा धोती के सहारे गांव के किनारे बाग में सूखे पेड़ की डाली से शव लटक रहा है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ज़ैदपुर पुलिस को दी थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। पत्नी बेटी के साथ पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी उठता था। पति की मौत के बाद पत्नी, बहन और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया की रसूलपुर गाँव का युवक उमेश 28 वर्ष का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। शव को देखकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आरही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

संबंधित समाचार