अमेठी: मृतक नवजात शिशु के घर पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट, परिजनों को मुहैया कराया राशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौरीगंज / अमेठी। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे जिया पाण्डेय में बाइक और ट्रक की भिड़त में एक नावजात बच्ची की मौत हो गई थी। मृतक नवजात शिशु की मृत्यु के मामले को संज्ञान लेते हुये संयुक्त मजिस्ट्रेट अपने दलबल के साथ मृतक के घर गुन्नौर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों …

गौरीगंज / अमेठी। अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे जिया पाण्डेय में बाइक और ट्रक की भिड़त में एक नावजात बच्ची की मौत हो गई थी। मृतक नवजात शिशु की मृत्यु के मामले को संज्ञान लेते हुये संयुक्त मजिस्ट्रेट अपने दलबल के साथ मृतक के घर गुन्नौर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को सात्त्वना दी। साथ ही उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ खड़ा है। उन्होंने फौरी तौर पर परिजनों को राशन आदि की व्यवस्था मुहैया कराई। इस दौरान उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का भरोसा दिया।

विदित हो कि मुसाफिरखाना कोतवाली गुन्नौर निवासी शिव बहादुर अपनी पत्नी श्यामकला नवजात पुत्री अंशिका के साथ अपने साढू बृजेश और उनके पत्नी श्यामपता व पुत्र विवेक के साथ जामो के अजबगढ़ झाड़ फूक के लिये सुबह गये थे। वहां से वापस आते समय जिया पाण्डेय पुरवा के पास पहुँचे थे कि एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर मासूम अंशिका व विवेक की मौत हो गयी। इसके अलावा इस दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

वहीं इलाज के दौरान श्यामपता की मौत हो गयी। जबकि श्यामकला की हालत गम्भीर बनी हुई है। जिले में घटित इस हृदय विदारक घटना को संयुक्त मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य संज्ञान में लेते हुये मृतक अंशिका के परिजनों से मिले। परिजनों को शोक संवेदना प्रकट करते हुये उन्हें राशन आदि की सुविधा मुहैया कराया। तथा प्रशासन की ओर से मिलने वाली हर मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय सहित ग्राम प्रधान, कोटेदार व ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार