बाराबंकी: बनीकोडर ब्लॉक परिसर तलाब में परिवर्तित, कर्मचारियों और फरियादियों को करना पड़ा कठिनाइयों का सामना
रामसनेही घाट / बाराबंकी। शुक्रवार की सुबह करीब 2 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते बनीकोडर ब्लॉक परिसर तालाब के में परिवर्तित हो गया। इतना ही नहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने से ब्लॉक परिसर के साथ ब्लॉक के ऑफिस तक पानी घुस गया, ब्लॉक में भारी जलभराव के चलते ब्लॉक के …
रामसनेही घाट / बाराबंकी। शुक्रवार की सुबह करीब 2 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते बनीकोडर ब्लॉक परिसर तालाब के में परिवर्तित हो गया। इतना ही नहीं जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने से ब्लॉक परिसर के साथ ब्लॉक के ऑफिस तक पानी घुस गया, ब्लॉक में भारी जलभराव के चलते ब्लॉक के कर्मचारियों सहित फरियादियों को भी आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बारिश इतनी तेज थी की ब्लॉक परिसर का पानी धीरे धीरे ब्लॉक के ऑफिस में घुसने लगा जिससे ब्लॉक ऑफिस में कार्य कर रहे कर्मचारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा, करीब 2 घंटे बाद जब बारिश थमी तो ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा ऑफिस के अंदर घुसा पानी कड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला।
जिसके बाद ब्लाक कर्मचारियों ने अपना कार्य पुनः शुरू किया लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते ब्लाक परिसर में पानी का जमावड़ा लगा रहा जिसके चलते ब्लॉक आने वाले फरियादियों के साथ कर्मचारियों को भी आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
आपको बता दें लखनऊ अयोध्या पुराने राजमार्ग की ऊंचाई ब्लाक परिसर से अधिक होने के कारण सारा पानी ब्लॉक परिषद में जमा हो जाता है जिससे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस बारिश ने ब्लॉक के साथ ग्रामीण अंचलों में भी लोगों के सामने समस्याएं पैदा कर दिया कई गांव ऐसे हैं जहां पर सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के चलते नालियां चोक हो जाने के कारण पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे उन्हें समस्या से दो-चार होना पड़ा।
