आज का राशिफल | 26 जून, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा। वृष आज पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। नया …

मेष

आज घर के सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा। प्रेमी जन के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होने की संभावना है। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति से आपको लाभ प्राप्त होगा।

वृष

आज पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार बनाएंगे। मित्रों के प्रति आपको उदार रहना चाहिए। उच्चाधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। सिरदर्द और गैस की समस्या होने की आशंका है।

मिथुन

आज समय की कीमत और महत्व समझें। सर्दी-खांसी वगैरह की समस्या हो सकती है। अहंकार के कारण पुराने मतभेद दोबारा उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त ध्यान देना पड़ेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें।

कर्क

आज मीडिया और बैंकिंग से जुड़े कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बढ़ने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में असुविधा होगी। आपको मेहनत बहुत ज्यादा करनी पड़ेगी। छोटे-मोटे कार्य निपटाने के लिए दिन बहुत अच्छा है।

सिंह

आज दिनचर्या थोड़ी अस्त-व्यस्त रहेगी। नौकरी पेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। जो लोग आपका विरोध करते थे, वे भी आपके अनुकूल होते प्रतीत होंगे। धर्म-कर्म के प्रति आस्थावान रहेंगे। मधुमेंह से पीड़ित जातकों को सेहत का ध्यान रखना चाहिए।

कन्या

आज घर में शुभ प्रसंग हो सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। वित्तीय मामलों को लेकर थोड़ी सुविधा रहेगी। प्रेम संबंधों में कठिनाई उत्पन्न होगी। गरिष्ठ भोजन का सेवन न करें। पाचन खराब हो सकता है।

तुला

आज मानसिक स्थिति स्वस्थ रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आपकी विचारधारा से लोग अलगाव रख सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सहयोगियों से कमी हो सकती है।

वृिश्चक

आज घर में शुभ मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में अधिकाधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। व्यापार में विस्तार करने की योजना बनायेंगे। मनोरंजन और भोग-विलास में रुचि लेंगे।

धनु

आज क्रोध और आवेश के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को तनाव हो सकता है। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। रियल स्टेट में आपको बड़ा निवेश करते समय सावधानी रखनी चाहिये। छात्रों को पढ़ाई में असुविधा होगी।

मकर

आज अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखें। ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी। जॉब में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सरकारी कार्यों में उलझन हो सकती है।

कुंभ

आज धन को लेकर थोड़ी समस्या होगी। मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गैस और एसिडिटी से बचने के लिये दिनचर्या और खानपान में संयम रखें। दूसरों के प्रभाव में नहीं रहना चाहिए। महत्वपूर्ण वस्तुओं के गुम होने की सम्भावना है।

मीन

आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको जिम्मेदार पद मिल सकता है। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण पा लेंगे। किसी परिजन या रिश्तेदार के विवाह की तैयारी हो सकती है। बच्चों की संगति और व्यवहार पर ध्यान दें।