रामपुर: सपा की नसरीन जहां और भाजपा से ख्यालीराम लोधी ने दाखिल किया नामांकन
अमृत विचार, रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की नसरीन जहां और भाजपा से ख्यालीराम लोधी का नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा। रामपुर में सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नसीम जहां ने अपना नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंची उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार …
अमृत विचार, रामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा की नसरीन जहां और भाजपा से ख्यालीराम लोधी का नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
रामपुर में सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी नसीम जहां ने अपना नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंची उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी भी रहे। दूसरी ओर, भाजपा के घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ख्यालीराम लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराने पहुंचे उन्हें काफी देर तक अंबेडकर पार्क में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
भाजपा प्रत्याशी के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय गुप्ता, भाजपा नेता कपिल आर्य, अमरीष पटेल, अजय तिवारी, मोहन लोधी, समेत काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
