राज्यपाल ने ली वन विभाग की पौधरोपण की समीक्षा बैठक, कहा- पौधरोपण को जन अभियान बनाया जाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पौधरोपण अभियान को जन अभियान बनाया जाए। यह निर्देश राज्यपाल ने शनिवार को जारी किए है। उन्होंने 30 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन-2021 की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करने के प्रकृति प्रदत्त गुण के कारण वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान …

लखनऊ। पौधरोपण अभियान को जन अभियान बनाया जाए। यह निर्देश राज्यपाल ने शनिवार को जारी किए है। उन्होंने 30 करोड़ वृक्षारोपण जन आंदोलन-2021 की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि वृक्षों में कार्बन डाइऑक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन उत्सर्जित करने के प्रकृति प्रदत्त गुण के कारण वृक्ष प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान को संस्कृति परंपरा धर्म आजीविका पोषण व प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि पर केंद्रित करने की प्रशंसा करते हुए कहा की जन-जन से जोड़कर ही वृक्ष आवरण में वृद्धि संभव हो।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान ने राज्यपाल को श्री राम वन गमन पथ में रामायण कालीन वृक्ष प्रजातियों के रोपण से संबंधित स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस समीक्षा बैठक मे हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स/प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील पांडेय व अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, सामाजिक एवं कृषि वानिकी मुकेश कुमार उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार