बदायूं: बन्दर से बचने की कोशिश में छत से नीचे गिरी 8वीं की छात्रा, मौत
अमृत विचार, अलापुर। शनिवार सुबह छत पर कुल्ला कर रही बारह वर्षीय छात्रा बन्दर से बचने के चक्कर मे नीचे आ गिरी। मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। नगर के वार्ड नंबर छह निवासी संतोष गुप्ता की बेटी परी गुप्ता (12) कक्षा 8 में पढ़ती थीं। …
अमृत विचार, अलापुर। शनिवार सुबह छत पर कुल्ला कर रही बारह वर्षीय छात्रा बन्दर से बचने के चक्कर मे नीचे आ गिरी। मौक पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया।
नगर के वार्ड नंबर छह निवासी संतोष गुप्ता की बेटी परी गुप्ता (12) कक्षा 8 में पढ़ती थीं। पढ़ने में बहुत होशियार थीं। सुबह 9 बजे के लगभग अपने घर की छत पर खड़े होकर कुल्ला कर रही थी।
इसी दौरान एक बंदर उसकी छत पर आ गया और परी को घुड़की देने लगा। वह डर गई और खुद को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठी और लगभग 12 फिट की ऊंचाई की छत से नीचे गिर गई। परिजन घायल अवस्था में अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
