पीलीभीत: 200 रुपये के लिए हो गया झगड़ा, बुजुर्ग को दे दिया धक्का, गिरा और हो गई मौके पर ही मौत
अमृत विचार, कलीनगर/पूरनपुर (पीलीभीत)। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी बुद्धसेन शुक्रवार रात परिजनों के साथ घर पर था। बुजुर्ग बुद्धसेन के पुत्र सुनील से पड़ोसी सुरेश से 200 रुपये को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर बुद्धसेन बीच-बचाव करने चले गए। सुरेश ने बुद्धसेन को धक्का दे दिया। …
अमृत विचार, कलीनगर/पूरनपुर (पीलीभीत)। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी बुद्धसेन शुक्रवार रात परिजनों के साथ घर पर था। बुजुर्ग बुद्धसेन के पुत्र सुनील से पड़ोसी सुरेश से 200 रुपये को लेकर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट होने लगी। शोर सुनकर बुद्धसेन बीच-बचाव करने चले गए।
सुरेश ने बुद्धसेन को धक्का दे दिया। गिरने से बुद्धसेन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची माधौटांडा पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने मृतक के पुत्र सुनील की ओर से सुरेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं।
