बरेली: 21 आशाओं से फ्लाइंग किस मांगने में फंसे प्रोग्राम मैनेजर, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज सीएचसी पर तैनात प्रोग्राम मैनेजर पर 21 आशाओं ने अभद्रता करने के साथ फ्लाइंग किस मांगने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश …

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज सीएचसी पर तैनात प्रोग्राम मैनेजर पर 21 आशाओं ने अभद्रता करने के साथ फ्लाइंग किस मांगने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सीएमओ को जांच कराकर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

आशा कार्यकर्ताओं की ओर से शासन को की गई शिकायत के अनुसार नवाबगंज सीएचसी पर तैनात प्रोग्राम मैनेजर उनको देखकर फ्लाइंग किस करता है और अभ्रदता करता है। साथ ही धमकी देता है कि उसके अनुसार काम न करने पर मानदेय नहीं मिलेगा। आरोप है कि प्रोग्राम मैनेजर प्रसव कराने पर निर्धारित सरकारी शुल्क से 500 रुपये अधिक सुविधा शुल्क की मांग करता है।

उस पर आशा वर्कर्स से अश्लील हरकतें, मानदेय रोकने की धमकी, कमीशन की मांग, प्रति महिला मरीज से आशा के माध्यम से सुविधा शुल्क की वसूली, बर्थ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग, फाइलेरिया कार्यक्रम में भी गड़बड़ी का आरोप, फील्ड कर्मचारियों की बैठक लेना जो कि नियम विरूद्ध है, बैठक में महिला कर्मचारियों के सामने गाली-गलौच का आरोप जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं की ओर से सीएम को भेजे गए पत्र के अनुसार यह आरोप भी लगाया गया है कि मैनेजर धमकी देता है कि अगर मेरे खिलाफ शिकायत भी होगी तो मैं राष्ट्रीय पार्टी के एक नेता का रिश्तेदार हूं और मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी।

बीपीएम पर लगाए गए आरोप की जांच को अधिकारी नामित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -डा. एसके गर्ग, सीएमओ।

संबंधित समाचार