बरेली: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गला दबाकर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने गला दबाकर मार डाला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद आरोपी ससुराली घर से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। …

नवाबगंज, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता को उसके ससुरालियों ने गला दबाकर मार डाला। मायके वालों की सूचना पर पहुंची ने मौका मुआयना किया। घटना के बाद आरोपी ससुराली घर से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर निवासी देवदत्त ने अपनी बेटी मीना देवी का विवाह एक साल पहले नवाबगंज क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी मंगलसेन के साथ किया था। मीना के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही मंगल सेन व उसके परिवारी दहेज की मांग करते रहते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे आए दिन प्रताड़ित करते थे। कई बाद बेटी के ससुरारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। जिसकी मीना ने कई बाद फोन के माध्यम से जानकारी दी थी।

शुक्रवार की उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने देवदत्त की तहरीर पर पति मंगल सेन, देवर मनीष कुमार, ससुर मूलचंद व सास रूपा देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार