बरेली: स्वामी दर्शन भारती का सिर काटने पर इनाम रखने वाला मौलाना गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। स्वामी दर्शन भारती सिर काटने पर एक करोड़ का इनाम रखने वाले आरोपी मौलाना के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर क्षेत्र के एक मदरसा संचालक हाफिज फैजान रजा का एक वीडियो गुरुवार को …
बरेली, अमृत विचार। स्वामी दर्शन भारती सिर काटने पर एक करोड़ का इनाम रखने वाले आरोपी मौलाना के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। इज्जतनगर क्षेत्र के एक मदरसा संचालक हाफिज फैजान रजा का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। जिसमें मौलाना ने उत्तराखंड रक्षा अभियान के संस्थापक स्वामी दर्शन भारती का सिर कलम करके जो भी लाकर देगा वो उसे एक करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।
वीडियो की तस्दीक करने को मदरसा संचालक से तब बात भी की थी। जिसमें उसने बताया था कि काफी समय से स्वामी दर्शन भारती मुस्लिमों की मुखालफत करते आ रहे हैं। इस्लाम और मुस्लिमों के खिलाफ टिप्पणी करके वो आए दिन कुछ न कुछ बयानबाजी करते हैं। मदरसा प्रबंधक ने कहा था कि स्वामी दर्शन भारती ऐसा सस्ती लोकप्रियता पाने के उद्देश्य से करते हैं, लिहाजा इस्लाम पर हमला बोलने का भी आरोप लगाया था।
साथ ही उनका सिर कलम करने पर एक करोड़ रुपया नगद इनाम देने का ऐलान किया था। जिसके बाद जब पुलिस और एलआईयू के संज्ञान में वायरल वीडियो आया तो मौलाना ने वैकफुट पर आते हुए बताया कि उसने मानसिक संतुलन खराब होने की वजह से वीडियो बनाया था। उसने दूसरी वीडियो वायरल कर इस मामले की लिए खेद भी जताया था। मगर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहे वीडियो जिसमे फैजान रजा ने उत्तराखंड के व्यक्ति विशेष के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने और सर कलम करने वाले को एक करोड़ इनाम देने की बात कही गई थी फैजान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा दिया गया।
