बरेली: वैक्सीनेशन केंद्रों पर उमड़ी भीड़, पुलिस को बुलाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिलेभर के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर शनिवार को भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। जिला अस्पताल, सीएचसी- पीएचसी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए को पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं सामाजिक दूरी नियमों की भी सरेआम अवहेलना हुई। जिला अस्पताल में दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को वैक्सीन का …

बरेली, अमृत विचार। जिलेभर के कई स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर शनिवार को भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। जिला अस्पताल, सीएचसी- पीएचसी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए को पुलिस बुलानी पड़ी। वहीं सामाजिक दूरी नियमों की भी सरेआम अवहेलना हुई। जिला अस्पताल में दूसरी डोज लगवाने आए लोगों को वैक्सीन का टोकन लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

दूसरी डोज लगवाने के लिए अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से स्टाफ व लोगों कुछ नोकझोंक भी हो गई। वहीं, सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ते देख अस्पताल प्रशासन को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर लोगों ने कोरोना गाइडइलाइन का पालन किया।

केंद्र प्रभारी डा.राहुल बाजपेई ने बताया कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक वैक्सीनेशन केंद्र पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए पुलिस का सहयोग आवश्यक है। शनिवार को लाभार्थियों की संख्या अधिक होने पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर जिला अस्पताल स्थित चौकी प्रभारी को मामले की जानकारी देने पर पुलिस का सहयोग मिला। वहीं, पूरे मामले में मंडलीय अपर निदेशक एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. सुबोध शर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मियों भी तैनात रहेंगे।

संबंधित समाचार