जम्मू में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, शक्तिशाली विस्फोटक आईईडी के साथ आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी नरवाल इलाके से पांच किलोग्राम शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) के साथ द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान समूह ने शनिवार शाम को विस्फोटक के साथ एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आतंकवादी …
जम्मू। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी नरवाल इलाके से पांच किलोग्राम शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) के साथ द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान समूह ने शनिवार शाम को विस्फोटक के साथ एक आतंकी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि आतंकवादी को प्रमुख शॉपिंग मॉल के पास से हथियार, गोला-बारूद और पांच किलो आईईडी के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि समय पर आतंकवादी की गिरफ्तारी होने से जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम हो गई है।
आतंकवादी को तत्काल पूछताछ के लिए एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया ताकि यह पता लगाया जा सके कि उनके अन्य साथी भी जम्मू में घुसने में सफल रहे हैं या नहीं।
