यूपी चुनाव पर ओवैसी का बड़ा बयान, कहा- 100 सीटों उनकी पार्टी लड़ेंगी चुनाव, इस पार्टी के साथ होगा गठबंधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी सियासी दल जोड़तोड़ करने में जुट गए हैं। कौन सा दल किसके साथ चुनाव में जाएगा इस पर खोलकर बोलने लगे हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी यूपी चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा है। ओवैसी ने कहा कि ” हम …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी सियासी दल जोड़तोड़ करने में जुट गए हैं। कौन सा दल किसके साथ चुनाव में जाएगा इस पर खोलकर बोलने लगे हैं। इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी यूपी चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का पक्ष रखा है।

ओवैसी ने कहा कि ” हम ओपी राजभार साहब ‘ भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ हैं, हमारी और किसी पार्टी से चुनाव या गठबंधन के सिलसिले में कोई बात नहीं हुई है” यह बात उन्होंने तब कही जब बीएसपी के साथ उनके गठबंधन की खबरें सियासी गलियारें में सुर्खियां बटोर रही हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने कहा कि ”यूपी चुनाव को लेकर मैं कुछ बातें आपके सामने रख देना चाहता हूं, हमने फैसला लिया है कि हम 100 सीटों पर अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे, पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनने का प्रक्रिया शुरू कर दी है और हमने उम्मीदवार आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।”

गौरतलब है कि, शनिवार को ऐसी खबरें सामने आई थीं कि, उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन करेंगी। हालांकि, बसपा सुप्रीमो ने ट्वीट कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है। अब इस तरह की खबरों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भी अपना रुख साफ कर दिया है।

संबंधित समाचार