बाजपुर: बहन की पिटाई करने पर घर वालों ने डांटा तो भाई ने लगा ली फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। बहन से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। विकासखंड के ग्राम शांति नगर दियोहरी निवासी …

बाजपुर, अमृत विचार। बहन से हुए विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

विकासखंड के ग्राम शांति नगर दियोहरी निवासी शरद सागर (20) पुत्र चंद्रपाल सागर ने शनिवार की देर रात कमरे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी से स्वजनों में कोहराम मच गया। रात में ही एसएसआई जसविंदर सिंह, महिला एसआई रुचिका चौहान मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेने के साथ ही पूछताछ की गई।

इसके बाद पंचनामा भरकर शव सरकारी अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया। जिसे रविवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में सामने आया है कि शरद सागर का अपनी बहन कंचन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

इस दौरान हुए विवाद में उसने बहन की पिटाई लगा दी थी। भाई की पिटाई से घायल हुई कंचन को परिवार के लोग उपचार के लिए अस्पताल ले गए। साथ ही शरद को फटकार लगायी गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने अपनी जान दे दी। जब तक परिवार वाले कंचन की दवाई लेकर घर वापस लौटे शरद फांसी पर झूल चुका था।

एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार