बरेली: बदायूं रोड पुल से भी जुड़ेगा चौपुला ब्रिज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। चौपुला ओवरब्रिज को बदायूं रोड के पुल से भी जोड़ा जाएगा। पूर्व में तैयार हुए डिजाइन में कुछ कमी थी। इस वजह से नया डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। दोनों पुलों को जोड़ने के लिए बीच में करीब 70 मीटर नया पुल बनेगा। इस महीने डिजाइन फाइनल हो सकता है। इसके …

बरेली, अमृत विचार। चौपुला ओवरब्रिज को बदायूं रोड के पुल से भी जोड़ा जाएगा। पूर्व में तैयार हुए डिजाइन में कुछ कमी थी। इस वजह से नया डिजाइन तैयार कराया जा रहा है। दोनों पुलों को जोड़ने के लिए बीच में करीब 70 मीटर नया पुल बनेगा। इस महीने डिजाइन फाइनल हो सकता है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

चौपुला पुल के बीच में बड़ी रोटरी बनायी गयी है। उसी से चारों तरफ से आने वाले यातायात को कंट्रोल किया जाएगा। चौपुला पुल पर सिटी सब्जी मंडी, पुलिस लाइन, पटेल चौक और बदायूं रोड से एक साथ आने वाले वाहन आपस में न टकराएं, इसका विशेष ध्यान रखते हुए रोटरी तैयार की गयी है। चौपुला पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

कई दिनों से सिटी सब्जी मंडी की तरफ से पुल के दोनों साइड में सुरक्षा गार्डर रखने के साथ ही सड़क निर्माण भी कर रहे हैं लेकिन पुल के तीनों छोर (सब्जी मंडी, पुलिस लाइन और पटेल चौक) को पूरी तरह से तैयार होने में करीब एक माह का समय और लग जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य तेज गति से कराया जा रहा है।

15 अगस्त से पहले चौपुला फ्लाईओवर पर यातायात शुरू
सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन ने बताया कि चौपुला पुल 15 अगस्त से पहले यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा। चौपुला को बदायूं रोड के पुल से जोड़ने की तैयारी है। डिजाइन फाइनल होते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। उसे जोड़ने के दौरान चौपुला पुल के चालू होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

संबंधित समाचार