अमेठी: आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की हुई मौत, बुजुर्ग झुलसा
गौरीगंज-अमेठी। जिले में सोमवार की सुबह बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गई। घटना गौरीगंज तहसील के बरेहटी परगना गौरा जामो की है जहां सुबह जगनन्नाथ खेत में धान की रोपाई हो रही थी। घर से उनका लड़का अमित (6) चाय लेकर खेत आ रहा था। साढ़े सात …
गौरीगंज-अमेठी। जिले में सोमवार की सुबह बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से हंसते खेलते परिवार की खुशियां उजड़ गई। घटना गौरीगंज तहसील के बरेहटी परगना गौरा जामो की है जहां सुबह जगनन्नाथ खेत में धान की रोपाई हो रही थी। घर से उनका लड़का अमित (6) चाय लेकर खेत आ रहा था। साढ़े सात बजे तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मासूम अमित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि खेत मे आये बुजुर्ग राम यश (61) का एक अंग झुलस गया। जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जामो में इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशुतोष पाण्डेय पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। मृतक के परिजनों को शोक संवेदना प्रकट करते हुए ढांढस बंधाया। साथ ही कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ है और हर प्रकार से प्रशासनिक मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि जिस तरह मौसम विभाग की जानकारी एप्प से मिलती है। उसी तरह बिजली से बचने के दामिनी एप्प डाउनलोड करें। जो लगभग आधा घण्टा पूर्व क्षेत्र में बिजली गिरने की जानकारी व बचाव के उपाय बताती है।
परिजन अबोध बालक होने कारण पोस्टमार्टम को तैयार नहीं थे। जब अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद पीड़ित परिवार को पांच लाख आर्थिक सहयोग मिलेगा तब काफी मान मनोव्वल के बाद परिवार पोस्टमार्टम को राजी हुआ।
