जौनपुर: पत्र चस्पा कर इस गैंग ने पुलिस थानों को उड़ाने की दी धमकी, पुलिस में मची खलबली
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में आज सोमवार पुलिस प्रशासन का हाथ-पांव उस फूल गए जब दो पुलिस थानों को D-33 गैंग की तरफ से उड़ाने की धमकी दी गई। दरसअल गैंग की तरफ से सुरेरी थाना परिसर के मुख्य गेट और बोर्ड धमकी भरा पत्र चप्पा किया गया है। धमकी भरे पत्र की सूचना …
जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में आज सोमवार पुलिस प्रशासन का हाथ-पांव उस फूल गए जब दो पुलिस थानों को D-33 गैंग की तरफ से उड़ाने की धमकी दी गई। दरसअल गैंग की तरफ से सुरेरी थाना परिसर के मुख्य गेट और बोर्ड धमकी भरा पत्र चप्पा किया गया है। धमकी भरे पत्र की सूचना जिलाधिकारी को भी देने की नसीहत इस पत्र में दी गई है। थाने को उड़ाने की धमकी भरे पत्र चिपकाए जाने के बाद पुलिस में खलबली मच गई।
इस मामले एसपी देहात त्रिभुवन सिंह ने बताया की पहली नजर में यह मामला किसी युवक द्वारा शरारत किए जाने का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले को पुलिस गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई किया जाएगा।
वहीं इस धमकी भरे पत्र में न केवल जिले की सुरेरी थाना और रामपुर थाने को उड़ाने की धमकी दी गई है। बल्लि चस्पा किए गए पत्र में गैंग के सदस्यों द्वारा यह दिखाया गया है कि बीते दो वर्षों से रामपुर कठवतिया मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। इससे राहगीरों सहित एंबुलेंस व आम लोगों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ती है लेकिन विभाग द्वारा इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अगर अक्टूबर लास्ट तक इस टूटी हुई सड़क का मरम्मत नहीं कराई गई तो रामपुर थाना परिसर व सुरेरी थाना परिसर को उड़ा दिया जाएगा। जिसे देखकर पुलिसकर्मियों भी हतप्रभ हैं।
पत्र को जिलाधिकारी मनीष कुमार तक पहुंचााए जाने की बात लिखी गई है। बता दें कि जौनपुर में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि उन्होंने थाने को ही उड़ाने की धमकी थाने में ही लेटर चिपका कर दे डाली है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
