अमेठी: रिजवान ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, क्षेत्र में खुशी की लहर
शुकुल बाजार / अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत ग्राम नेवाज मदार गढ़ निवासी रिजवान अहमद पुत्र इलियास अहमद का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा 2017 18 में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में राजकीय महाविद्यालय बस्ती में चयन हुआ है। परीक्षा परिणाम आने के बाद क्षेत्र में खुशी …
शुकुल बाजार / अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार के अंतर्गत ग्राम नेवाज मदार गढ़ निवासी रिजवान अहमद पुत्र इलियास अहमद का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा 2017 18 में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में राजकीय महाविद्यालय बस्ती में चयन हुआ है। परीक्षा परिणाम आने के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है ग्रामीण क्षेत्र में जन्मे रिजवान अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत यह सफलता हासिल की है।
रिजवान अहमद सहायक अध्यापक के रूप में प्राथमिक विद्यालय नेवाज मदार गढ़ तैनाती हैं । इतिहास विषय के साथ एम ए बी एड करने के उपरांत जनवरी 2017 में नेट /जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण हुए ।प्राथमिक शिक्षक के रूप में उनका चयन 3 नवंबर 2020 को हुआ, प्राथमिक शिक्षक के तौर पर कार्य करने के दौरान उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
रिजवान के चयन पर ए बी आर पी विक्रमादित्य तिवारी, राहुल पांडे, शिक्षक डॉ अजय कुमार त्रिपाठी ,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र शुक्ला, संदीप सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है, रिजवान के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है और सभी ने उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें बधाई दी है।
