गोरखपुर: महापौर ने कोरोना टीकाकरण का किया निरीक्षण, लोगों को ऐसे किया जागरूक
गोरखपुर। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आम जन में में उत्साह बढ़ा है, बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनता वैक्सीन के लिए आ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास एवं जनता के जागरूकता से वैक्सीन के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा होगा। उक्त बाते महापौर सीताराम जायसवाल आज बेतियाहाता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र …
गोरखपुर। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर आम जन में में उत्साह बढ़ा है, बड़ी संख्या में स्वास्थ्य केन्द्रों पर जनता वैक्सीन के लिए आ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार के प्रयास एवं जनता के जागरूकता से वैक्सीन के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा होगा। उक्त बाते महापौर सीताराम जायसवाल आज बेतियाहाता प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण केन्द्र निरीक्षण के दौरान नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहीं।
आज महापौर सीताराम जायसवाल, उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा व पार्षद चन्द्रप्रकाश सिंह ‘‘गोली सिंह‘‘ के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकारण की व्यवस्था देखने पहुचे तो नागरिकों से बात-चीत के दौरान महापौर ने कहा कि टीकाकरण को लेकर भय और संशय अब दोनों दूर हो चुका है। सभी नागरिक पूर्ण आत्मबल से टीकाकरण में शामिल होकर उसका लाभ उठा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रशंसनीय पहल के द्वारा निःशुल्क टीकारण का लाभ प्रत्येक नागरिक उठाये। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से अच्युतानन्द शाही महानगर महामंत्री भाजपा, डा. सविता तिवारी, महानगर कार्यसमिति सदस्य गजेन्द्र सिंह, संयोजक सुनील त्रिपाठी ‘‘बब्लू, एआरओ डीएन मिश्रा, श्रवण मौर्या, आशुतोष विश्वकर्मा, उत्कर्ष सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
