देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटपार रानी नगर इकाई की वर्ष 2020 कि समीक्षा बैठक बेलपार पराशर निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील प्रमुख अमित मिश्र ने कहा की 2020 को कोरोना काल के रुप में जाना जाएगा परंतु उससे विलग विद्यार्थी परिषद भाटपार रानी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सेवा …

देवरिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भाटपार रानी नगर इकाई की वर्ष 2020 कि समीक्षा बैठक बेलपार पराशर निवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तहसील प्रमुख अमित मिश्र ने कहा की 2020 को कोरोना काल के रुप में जाना जाएगा परंतु उससे विलग विद्यार्थी परिषद भाटपार रानी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव व रचनात्मक प्रयास से भाटपार रानी नगर इकाई को राष्ट्रीय पटल पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्वर्णिम काल में अंकित कराकर अपनी इकाई को आदर्श नगर इकाई के रुप में स्थापित किया है।

विभाग संगठन मंत्री राकेश मोर्य ने कहा की विद्यार्थी परिषद भाटपार रानी नगर इकाई ने छात्रा बहनों को सशक्त बनाने के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण देकर मिशन साहसी कार्यक्रम संपन्न कराया जहां 3800 छात्राओं ने सहभागिता की,प्रतिभा संगम,विद्यार्थी रथ, रक्तदान शिविर, परमार्थ की दीवार, परिषद की पाठशाला इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किए गए जहां लगभग 15000 विद्यार्थियों के प्रतिभा मंचन के लिए अवसर दिए गए।

नगर मंत्री विपुल पांडेय ने कहा की आगामी 9 जुलाई राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर शैक्षिक सत्र 2021-22 की नव कार्यकारिणी घोषित की जाएगी जो विगत वर्ष की भांति और भी सुनियोजित ढंग से अधिकाधिक विद्यार्थी को जोड़ेगी और राष्ट्रीय निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी।।इस दौरान प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रवि सिंह बघेल,तहसील सह संयोजक सुरज गुप्ता, सहमंत्री राष्ट्रभक्त सच्चिदानंद पांडेय,अतुल सिंह,वेद प्रकाश तिवारी,सुजीत कुमार,अनुराग पांडेय, उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार