बरेली: सपाईयों ने निकाली साइकिल यात्रा, गिनाई उपलब्धियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सपा सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को सपाईयों ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के जादोपुर से साइकिल यात्रा निकाली। जिला महासचिव सतेन्द्र यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व गांव वालों ने यात्रा का स्वागत किया। रैली को रवाना करने से पूर्व …

बरेली, अमृत विचार। सपा सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को सपाईयों ने भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के जादोपुर से साइकिल यात्रा निकाली। जिला महासचिव सतेन्द्र यादव ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं व गांव वालों ने यात्रा का स्वागत किया।

रैली को रवाना करने से पूर्व सतेंद्र यादव ने कहा विपक्ष के लोग समाजवादी पार्टी को बदनाम कर जनता को गुमराह करने मे लगे हैं। भाजपा सरकार रोजगार ही नहीं हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। इसलिए जनता आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। सपा नेता मनोहर सिंह पटेल ने कहा पंचायत चुनावों में जनता ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है। जगह जगह धनबल के सहारे भाजपाई जिला पंचायतों पर कब्जा करना चाहते हैं लेकिन सपा इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

उन्होंने मिशन 2022 को फतह करने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। साइकिल यात्रा में डॉ जीराज यादव, समर्थ मिश्र, जिलाध्यक्ष युवजन सभा गजेंद्र कुर्मी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान ,एजाज खान, फहीम हैदर ,सलमान खान, इमरान खान, अजहर मिर्जा जीशान आदेश गंगवार आदि रहे। कार्यक्रम का संयोजन सपा नेता दानिश सलमानी ने किया।

संबंधित समाचार