बरेली: पीलीभीत-बरेली सिटी ट्रेन का संचालन आज से शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों को बहाल करने की कवायद के तहत दोबारा संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित एक्सप्रेस, 05340 पीलीभीत-बरेली …

बरेली, अमृत विचार। रेलवे लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। कोरोना काल के दौरान बंद हुई ट्रेनों को बहाल करने की कवायद के तहत दोबारा संचालन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार से पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की दो जोड़ी अनारक्षित ट्रेनें पटरी पर लौटेंगी। 05339 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित एक्सप्रेस, 05340 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित एक्सप्रेस, 05341 पीलीभीत-टनकपुर अनारक्षित एक्सप्रेस , 05342 टनकपुर-पीलीभीत अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी का संचालन अगली सूचना तक किया जाएगा।

संबंधित समाचार