शाहजहांपुर: जिप अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी भाजपा में शामिल, अब ममता यादव का निर्विरोध चुनना तय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करने वाली बीनू सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ही भाजपा के सभी विधायक और जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा कलक्टरेट में उनकी नामवापसी कराने को …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का नामांकन पत्र दाखिल करने वाली बीनू सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इसके बाद कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ही भाजपा के सभी विधायक और जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा कलक्टरेट में उनकी नामवापसी कराने को जुटे हुए हैं।

बता दें कि नाम वापसी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी ममता यादव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। भाजपा ने जिले में सपा को चित करने के लिए बड़ा दाव खेला है जिसमें सपा को तगड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारे में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। बीनू सिंह जलालाबाद वार्ड एक से सदस्य चुनी गई थीं।

संबंधित समाचार