पंजाब में खिलाड़ियों को दिये लगभग एक करोड़ रूपये के खेल उपकरण, बढ़ाया मनोबल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उमदा प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु आज लगभग एक करोड़ रूपये के खेल उपकरण एवं अन्य साजोसामान प्रदान किया। राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उमदा …

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उमदा प्रदर्शन करने वाले 24 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी हेतु आज लगभग एक करोड़ रूपये के खेल उपकरण एवं अन्य साजोसामान प्रदान किया। राज्य के खेल मंत्री राणा गुरमीत सोढी ने यहां अपने आवास पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उमदा प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से यह सामान सौंपा।

इस अवसर खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुये उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि उन्हें प्रशिक्षण हेतु सरकार की ओर से लगभग 95 लाख रूपये का साजोसामान मुहैया कराया गया है। उन्हाेंने खिलाड़ियों को अपने खेल एवं अनुशासन की ओर सबसे अधिक ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि राज्य खेलों अनुकूल माहौल सृजित करने के लिये आधुनिक साजो-सामान की ज़रूरत है।

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में विश्व स्तरीय खेल सम्बंधी बुनियादी ढांचा तैयार कर रही है और खिलाड़ियों को तकनीकी सहायता, शिक्षा, सरकारी नौकरियों के अलावा नकद इनामी राशि भी बढ़ाई गई है।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों में संगमप्रीत सिंह, सुखमिन्दर सिंह, ॠतिका वर्मा, हरमनजोत सिंह, सुखबीर सिंह, उत्कर्ष, ललित जैन, (तीरंदाज़ी), हरविंदर सिंह चीमा(रोईंग), किरपाल सिंह और अमनदीप सिंह धालीवाल(चक्का फैंक), करनवीर सिंह, तनवीर सिंह(गोला फैंक), गुरदेव सिंह(तार गोला), हरप्रीत सिंह(चक्का फैंक), मोहम्मद यासिर, अर्शदीप सिंह, राज सिंह राणा (पैरा शॉट पुट), टविंकल चौधरी, महकप्रीत सिंह, गुरविंदरवीर सिंह और लवप्रीत सिंह(एथलीट), पलक कोहली(बैडमिंटन), वीना अरोड़ा(पैरा ताइकवांडो), दविंदर सिंह कंग(भाला फैंक) शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि खेल मंत्री ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर चुके राज्य के खिलाड़ियों को हाल ही में 1.30 करोड़ रुपए के खेल उपकरण अन्य साजोसामान मुहैया कराया था।

संबंधित समाचार