मिर्जापुर: सड़क दुर्घटना में दो की दर्दनाक मौत, एक घायल
मीरजापुर। जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6.30 बजे के करीब थाना …
मीरजापुर। जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरे ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना के इलाके में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 6.30 बजे के करीब थाना अदलहाट क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़ियाकला के पास अनियंत्रित कार पैदल जा रहे कैलाश चौहान निवासी कौड़ियाकला के रहने को टक्कर मारते हुए पलट गई।
वहीं सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आने से कार की टक्कर से घायल कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार संतोष पुत्र विजई, श्लोक पुत्र संतोष 14 वर्ष एवं काजल पुत्री संतोष निवासीगण घुरहुपुर थाना अदलहाट गम्भीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर थाना अदलहाट पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया। ट्रामा सेन्टर वाराणसी जाते समय रास्ते में काजल 17 वर्ष की मृत्यु हो गई। अदलहाट पुलिस द्वारा दोनों शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर रही है।
