जुलाई में ग्रहों के बदलाव, जीवन में पड़ेगें कई प्रभाव
हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रहों और ज्योतिष के लिहाज से जुलाई का महीना बेहद खास होने जा रहा है। इस महीने में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस महीने में सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध राशि परिवर्तन करेंगे। वह सात जुलाई को अपनी ही राशि मिथुन में आएंगे …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ग्रहों और ज्योतिष के लिहाज से जुलाई का महीना बेहद खास होने जा रहा है। इस महीने में चार बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस महीने में सबसे पहले ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध राशि परिवर्तन करेंगे। वह सात जुलाई को अपनी ही राशि मिथुन में आएंगे और फिर 25 जुलाई को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इन तीन बदलावों के बाद चौथा और इस महीने का आखरी बदलाव मंगल ग्रह की स्थिति में होगा। 20 जुलाई को मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
आचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि सभी जातकों को मार्गदर्शन करने वाले बुद्धि प्रदाता बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 25 जुलाई को कर्क में जाएंगे। बुध का यह राशि बदलाव कई लोगों को करियर और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर देने वाला साबित हो सकता है। बुध के इस राशि परिवर्तन से आपकी भी किस्मत चमक सकती है।
25 जुलाई को बुध, मिथुन से कर्क में आकर कुछ राशियों की किस्मत को चमकाएगा। उन्होंने बताया कि इस समय सभी राशियों के लोग ऐसे दौर से गुजर रहे हैं कि उन्हें सूर्यदेव की कृपा की बेहद आवश्यकता है। ऐसे में करियर के कारक माने जाने वाले सूर्य का चंद्रमा की राशि में प्रवेश करना कुछ राशियों को मुश्किल में डालने वाला हो सकता है। वहीं 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
रिलेशनशिप वालों के लिए शुक्र का प्रभाव
शुक्र को ज्योतिष में सौंदर्य और रिलेशनशिप का कारक माना जाता है। शुक्र के शुभ प्रभाव से हम सभी के जीवन में प्रेम की मिठास घुलती है। शुक्र इस बार राशि बदलकर सूर्य की राशि में प्रवेश करेंगे। यह बदलाव 17 जुलाई को होगा। 17 जुलाई को शुक्र के सिंह राशि में प्रवेश करने के साथ ही कुछ राशियों का प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। वहीं कुछ राशियों को इस मामले में निराश होना पड़ सकता है।
