बरेली: 4 जुलाई से हो सकती है बारिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने अब चार जुलाई से बारिश की संभावना जताई है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मानसून के जल्दी आने से इस बार …

बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने अब चार जुलाई से बारिश की संभावना जताई है। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। ये सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। ये भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

मानसून के जल्दी आने से इस बार जून की बारिश का रिकॉर्ड टूटने की संभावना थी। 10-18 जून के बीच 195.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। उसके बाद बारिश ही नहीं हुई। जून के आखिरी सप्ताह में उमस वाली गर्मी ने आमजन की हालत पस्त कर दी। बरेली में हर साल करीब 25-30 जून के बीच मानसून आता है। इस बार मानसून 17 जून को ही आ गया।

मानसून से पहले ही लगभग 120 मिमी बारिश हो चुकी थी। मानसून में तो एक, दो दिन ही बारिश हुई। संयुक्त रूप से 18 जून तक 195.1 मिमी बारिश हो गई। उसके बाद से ही बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि ये बारिश 11 वर्ष में जून की तीसरी सर्वाधिक बारिश है। इससे अधिक मात्रा में बारिश होती तो जून, 1970 में 413 मिमी बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता था।

संबंधित समाचार