बरेली: आरटीआई में स्मार्ट सिटी परियोजना की नहीं मिल रही सूचनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये के काम चल रहे हैं लेकिन उसके संबंध में सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता खालिद जिलानी का कहना है कि स्मार्ट सिटी के संबंध में जानकारी मांगने के लिए जो लैंडलाइन नंबर दिया गया है, वह लगता नहीं …

बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपये के काम चल रहे हैं लेकिन उसके संबंध में सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं। आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता खालिद जिलानी का कहना है कि स्मार्ट सिटी के संबंध में जानकारी मांगने के लिए जो लैंडलाइन नंबर दिया गया है, वह लगता नहीं है। मुख्य अभियंता आदि कई अधिकारियों को उनके मोबाइल नंबर मिलाओ तो वे उठाते नहीं है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के संबंध में जरूरी सूचनाएं नहीं मिल पा रही हैं।

कार्यकर्ता खालिद जिलानी का कहना है कि स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर कई बार सूचनाएं मांगी गई हैं। कई बार आरटीआई भी लगाई गई हैं लेकिन जानकारी नहीं मिल पा रही है। उनका कहना है कि अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं। जबकि उन्होंने नगर निगम पहुंचकर यह जानकारी भी मांगी थी कि स्मार्ट सिटी परियोजना में जनसूचना अधिकारी कौन है, इसकी भी सूचना नहीं मिल सकी है।

उनका दावा है कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत जनसूचना अधिकारी ही नहीं बनाए गए हैं। जबकि, इसे लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को मेल भी भेजा था। उनका कहना है कि अनेकों बार जन सूचना में सूचनाएं मांगी गई लेकिन उत्तर नहीं मिले। अब इन्हें अपीलीय अधिकारियों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही वह अपने स्तर से निगरानी समिति भी बना रहे हैं।

संबंधित समाचार