बरेली: थाना और चौकी प्रभारी गायब, सड़क पर होता रहा बवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला थाने और चौकी चौराहा चौकी के पास सड़क पर जूते साफ करने वाले बच्चों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे चौराहे पर जाम लग गया। इतना कुछ होने के बाद भी महिला थाने और चौकी चौराहे चौकी से कोई …

बरेली, अमृत विचार। महिला थाने और चौकी चौराहा चौकी के पास सड़क पर जूते साफ करने वाले बच्चों के दो गुट आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिससे चौराहे पर जाम लग गया। इतना कुछ होने के बाद भी महिला थाने और चौकी चौराहे चौकी से कोई पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

शहर के प्रमुख चौराह चौकी चौराहे पर पुलिस 24 घंटे मौजूद होना के दावा करती है। मगर हकीकत इससे कोसों दूर है। महिला थाना और चौकी चौराहा चौकी के प्रभारी मंगलवार को गायब थे। दोनों जगह पर इंचार्ज के न होने से अन्य पुलिसकर्मी भी अपनी मनमर्जी करने लगे। दोपहर चौराहे के पास जूते साफ करने वाले पांच से छह बच्चे आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गए।

उनके बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 10 मिनट तक बवाल होता रहा लेकिन थाने और चौकी से कोई पुलिस कर्मी बाहर नहीं निकला। बच्चों के विवाद के बाद सड़क पर जाम के हालात हो गए। इसके बाद एक कार सवार ने अपनी कार से उतरकर आपस में झगड़ा कर रहे बच्चों को डांटकर भगाया।

संबंधित समाचार