एक जुलाई को National Doctor’s Day- मोदी करेंगे चिकित्सकों को संबोधित, कहा- देश को गर्व है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी से लड़ने में असाधारण योगदान के लिए डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा है कि अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों पर समूचे देश को गर्व है। हर वर्ष एक जुलाई को मनाये जाने वाले डॉक्टर दिवस से एक दिन पहले मोदी ने …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना महामारी से लड़ने में असाधारण योगदान के लिए डॉक्टरों की सराहना करते हुए कहा है कि अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों पर समूचे देश को गर्व है।

हर वर्ष एक जुलाई को मनाये जाने वाले डॉक्टर दिवस से एक दिन पहले मोदी ने ट्वीट कर कहा , “ भारत को कोविड -19 से लड़ने वाले सभी डॉक्टरों के प्रयासों पर गर्व है। एक जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस मनाया जाता है। कल अपराह्न तीन बजे भारतीय चिकित्सा संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर समुदाय को संबोधित करूंगा।”

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर पिछले वर्ष से कोरोना के खिलाफ निरंतर लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान अनेक डॉक्टर कई कई महीनों तक अपने परिवारों से नहीं मिल सके। कोरोना के खिलाफ अभियान में योगदान दे रहे कई डॉक्टरों ने अपनी जान भी गंवाई है।

संबंधित समाचार