पीलीभीत: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। शाहजहांपुर जिले के गांव ढुकरी निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकी देवी (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव करेली निवासी अजीत सिंह के साथ किया था। रिंकी का एक वर्ष का बेटा भी है। दूसरा बच्चा गर्भ में था। आरोप है …

बिलसंडा/पीलीभीत, अमृत विचार। शाहजहांपुर जिले के गांव ढुकरी निवासी जयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी बेटी रिंकी देवी (22) का विवाह दो वर्ष पूर्व गांव करेली निवासी अजीत सिंह के साथ किया था। रिंकी का एक वर्ष का बेटा भी है। दूसरा बच्चा गर्भ में था।

आरोप है कि ससुरालियों ने उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर, मृतका के पति का कहना है कि मंगलवार की शाम घर के अन्य सदस्यों के साथ छत पर रिंकी भी सोई थी। रात में पेट में दर्द होने पर वह नीचे कमरे में आकर लेट गई। सुबह छत से जब घर के अन्य सदस्य नीचे उतर कर आए तो रिंकी को जगाने लगे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस चौकी करेली के प्रभारी अनुज कुमार शर्मा ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार