मुरादबाद: कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत, पति व बच्चा घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला स्थित गिन्नौर देय माफी गांव के पास सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की तस्वीर अभी लोगों के दिमाग से धूमिल भी नहीं हुई कि बुधवार दोपहर इसी जगह फिर एक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके …

मुरादाबाद,अमृत विचार। मझोला स्थित गिन्नौर देय माफी गांव के पास सोमवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे की तस्वीर अभी लोगों के दिमाग से धूमिल भी नहीं हुई कि बुधवार दोपहर इसी जगह फिर एक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंद डाला। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

उसका पति और छोटा बच्चा घायल हो गया। बाइक सवार परिवार शोक में शामिल होने के लिए जोया से रामपुर जा रहे थे। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक शकीना अमरोहा जनपद की डिडोली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया की रहने वाली थी। पति शहनवाज मजदूरी करता है।

शहनवाज की बहन रामपुर में रहती है। उसके यहां किसी की मौत हो गई थी। शकीना अपने पति और बच्चे सफान के साथ ननद के घर रामपुर जा रही थी। बाइक जब मझोला थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर स्थित गिन्नौर देय माफी गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भाग रही कार चालक महिला को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

महिला सिपाही की थी कार
कार एक महिला सिपाही की थी। घटना के समय महिला सिपाही खुद ही कार चला रही थी। घटना में महिला सिपाही के शामिल होने के कारण पुलिस भी मामले को बढ़ाना नहीं चाहती। पुलिस घटना में शामिल महिला सिपाही होने के कारण समझौता कराने में लगी है। देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता चल रही थी।

संबंधित समाचार