PM मोदी बोले- कोरोना काल में दिखी डिजिटल इंडिया की ताकत, समय और धन की बचत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय मदद पहुंचाने, संक्रमण रोकने और सुचारू टीकाकरण के लिए डिजिटल समाधानों की तारीफ करते हुए आज कहा कि डिजिटल इंडिया से समय, श्रम और धन की बचत हो रही है। डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय मदद पहुंचाने, संक्रमण रोकने और सुचारू टीकाकरण के लिए डिजिटल समाधानों की तारीफ करते हुए आज कहा कि डिजिटल इंडिया से समय, श्रम और धन की बचत हो रही है।

डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर इसके लाभार्थियों से संवाद के दौरान श्री मोदी ने कहा “कोरोना काल में डिजिटल इंडिया अभियान देश के कितना काम आया है, यह हम सभी ने देखा है। जिस समय बड़े-बड़े समृद्ध देश लॉकडाउन के कारण अपने नागरिकों को सहायता राशि नहीं भेज पा रहे थे, भारत हजारों करोड़ रुपए, सीधे लोगों के बैंक खातों में भेज रहा था।

कोरोना काल में जो डिजिटल समधान भारत ने तैयार किए हैं उनकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।” उन्होंने कहा कि कॉनटैक्ट ट्रेसिंग के लिए दुनिया के सबसे बड़े ऐप में से एक आरोग्य सेतु से संक्रमण को रोकने में बहुत मदद मिली है। टीकाकरण के लिए भारत के कोविन ऐप में भी अनेक देशों ने दिलचस्पी दिखाई है।

वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के लिए ऐसा निगरानी माध्यम होना हमारी तकनीकी कुशलता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने कहा “डिजिटल इंडिया यानि समय, श्रम और धन की बचत। डिजिटल इंडिया यानि तेज़ी से लाभ, पूरा लाभ। डिजिटल इंडिया यानि मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिम गवर्नेंस।”

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा