रुद्रपुर: सोची समझी साजिश का परिणाम है गाजीपुर की घटना : बाजवा
अमृत विचार, रुद्रपुर। गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा व किसानों के बीच हुए संघर्ष को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने के लगातार षड्यंत्र रच रही है। गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन स्थल पर मंच के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का उपद्रव …
अमृत विचार, रुद्रपुर। गाजीपुर बॉर्डर पर भाजपा व किसानों के बीच हुए संघर्ष को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करने के लगातार षड्यंत्र रच रही है। गाजीपुर बॉर्डर आंदोलन स्थल पर मंच के पास भाजपा कार्यकर्ताओं का उपद्रव भी भाजपा की एक साजिश का हिस्सा है।
बाजवा ने कहा कि के उपद्रव करने की घटना किसानों को उकसाने के लिए की गयी थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की साजिश रचकर केंद्र की भाजपा सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करना चाहती है। बाजवा के कहा कि देश के हजारों किसान और मजदूर पिछले सात महीने से दिल्ली की सीमाओं पर सड़कों पर शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं।
भाजपा सरकार किसी भी तरीके से सांप्रदायिक हिंसा उपद्रव के बल पर प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है जो बेहद निंदनीय हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि गाजीपुर बॉर्डर पर हंगामा करने वाले सभी उपद्रवी भाजपाई थे और उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। कहा कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की इस तरह की हरकतों से किसानों का मनोबल नहीं टूटेगा।
