भीम आर्मी के संस्थापक की हुंकार, भाजपा को हटाकर उत्तर प्रदेश में बनाएंगे अपनी सरकार
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने आज सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि बहुजन साइकिल यात्रा के माध्यम से उतर प्रदेश के हर घर तक हम लोग …
सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हटाकर अपनी सरकार बनाएंगे। उन्होंने आज सहारनपुर में बहुजन साइकिल यात्रा के दौरान यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बहुजन साइकिल यात्रा के माध्यम से उतर प्रदेश के हर घर तक हम लोग पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से जन-जन को अवगत कराएंगे।
चन्द्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग स्वार्थ और बांटने की राजनीति करते हैं और हम लोग जोड़ने का काम करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया है, वह साम्प्रदायिकता का ही सहारा लेगी जिससे प्रदेश की जनता को बचाना है।
