अल्मोड़ा: रसोई गैस के मूल्य में हुई वृद्धि, कांग्रेसी नेताओं ने किया सरकार का पुतला दहन
अल्मोड़ा, अमृत विचार। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। कांग्रेस …
अल्मोड़ा, अमृत विचार। रसोई गैस की मूल्य वृद्धि और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के चौघानपाटा में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि प्रदेश सरकार महंगाई को रोकने में लगातार नाकाम साबित हो रही है। जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के चौघानपाटा में एकत्र हुए और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रौतेला ने कहा कि कोरोना के दौर में लोग पहले से ही बेरोजगारी से त्रस्त हैं। ऐसे में रसोई गैस, पेट्रोलियम पदार्थ व दैनिक उपयोग की सामग्री के दाम बढऩे से आर्थिक रूप से कमजोर लोग काफी परेशान हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई के कारण आम आदमी की कमर टूट कर रह गई है। लेकिन सरकार आम आदमी को राहत देने के बजाय महंगाई को लगातार बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रदेश सरकार से रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम में विनोद वैष्णव, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, गीता मेहरा, तारू तिवारी, फाकिर खान, महेश चंद्र, सलीम अख्तर, किशन लाल, अरविंद रौतेला, राजेश तिवारी, प्रदीप बिष्ट आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
