Wimbledon 2021: सेरेना के बाद वीनस विलियम्स बाहर तो ज्वेरेव और एंडी मरे का तीसरे दौर में सफर खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। चौथी सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ आसान जीत के साथ और पूर्व नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मरे ने जर्मनी के ऑस्कर ओटी को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में हराकर 2005 के बाद पहली बार वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में …

लंदन। चौथी सीड जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव अमेरिका के टेनिस सैंडग्रेन के खिलाफ आसान जीत के साथ और पूर्व नंबर एक ब्रिटेन के एंडी मरे ने जर्मनी के ऑस्कर ओटी को पांच सेटों के मैराथन मुकाबले में हराकर 2005 के बाद पहली बार वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के तीसरे दौर में जगह बना ली जबकि महिलाओं में पूर्व नंबर एक अमेरिका की वीनस विलियम्स 16 साल के लम्बे अंतराल के बाद दूसरे दौर में बाहर हो गयीं।

ज्वेरेव ने गुरूवार को सैंडग्रेन को एक घंटे 45 मिनट में 7-5, 6-2, 6-3 से पराजित कर तीसरे दौर में जगह बनायी जबकि मरे ने तीन घंटे 51 मिनट में ओटी को 6-3, 4-6,4-6,6-4, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बना ली। जहां उनका मुकाबला 10वीं सीड कनाडा के डेनिस शापोवालोव से होगा। शापोवालोव को पाब्लो इंदूजार से वाकओवर मिला था।

पाब्लो पसलियों में चोट के कारण मैच से हट गए। उधर महिला वर्ग के एक उलटफेर में पांच बार यहां चैंपियन रह चुकी वीनस का सफर दूसरे दौर में ही थम गया। वीनस को ट्यूनीशिया की ओंस जबौर ने आसानी से 7-5, 6-0 से शिकस्त देकर पहली बार तीसरे दौर में जगह बना ली।

संबंधित समाचार