अयोध्या: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, लिया ये बड़ा संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाए जाने का संकल्प भी लिया। पार्टी …

अयोध्या। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाए जाने का संकल्प भी लिया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला महासचिव बख्तियार खान ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना करने के साथ-साथ यह भी संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश जिन ऊंचाइयों पर पहुंचा वह अब मील का पत्थर साबित हो चुका है। यदि एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, मनोज जायसवाल कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर जनता आज आशा भरी निगाहों से देख रही है। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की लंबी आयु की प्रार्थना की। यह तय किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे।

संबंधित समाचार