अवैध धर्मांतरण मामलें में 4 लोगों के और नाम आये सामने, एडीजी लॉ ने कही ये बड़ी बात
लखनऊ। यूपी में अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस को हर दिन नई-नई जानकारी मिल रही है। गुजरात के वडोदरा से धर्मांतरण के आरोपी उमर गौतम के खास सहयोगी सलाउददीन की गिरफ्तारी के बाद अब 4 लोगों के नाम और एटीएस के सामने आये हैं। एटीएस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी इन आरोपियों …
लखनऊ। यूपी में अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस को हर दिन नई-नई जानकारी मिल रही है। गुजरात के वडोदरा से धर्मांतरण के आरोपी उमर गौतम के खास सहयोगी सलाउददीन की गिरफ्तारी के बाद अब 4 लोगों के नाम और एटीएस के सामने आये हैं। एटीएस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी इन आरोपियों के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली गयी है, जांच चल रही है। इस संबंध में एडीजी जॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी धर्मांतरण प्रकरण में जांच का दायरा और बढ़ेगा।
उन्होने बताया कि अभी बीते दिनों एक हेल्पालाइन के रूप में व्हाटसेप नंबर जारी किया गया था, और ईमेल पर भी लोगों से जानकारी मांगी गयी थी, उसमें कुछ गोपनीय शिकायतें आयी है, उसकी भी जांच की जा रही है। वहीं जिन मदरसों में उमर गौतम का आना जाना होता था उसकी भी जांच शुरू हो गयी है। एडीजी ने बताया कि गुजरात में गिरफ्तार सलाउद्दीन के ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, कुछ प्रक्रिया बाकी है उसे यूपी लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि गुजरात में पूछताछ के दौरान सलाउददीन ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं।
