नैनीताल: सूमो से सब्‍जी लेकर हल्‍द्वानी जा रहा था युवक, वाहन पलटने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सुबह करीब 4 बजे सूमो से दो लोग सब्जी बेचने हल्द्वानी जा रहे थे। तभी आचानक बल्दियाखान के पास सूमो वाहन का दरवाजा खुल गया जिससे सूमो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। जिससे हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र …

नैनीताल, अमृत विचार। सुबह करीब 4 बजे सूमो से दो लोग सब्जी बेचने हल्द्वानी जा रहे थे। तभी आचानक बल्दियाखान के पास सूमो वाहन का दरवाजा खुल गया जिससे सूमो अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। जिससे हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल व खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव, सब्जी लेकर रूसी गांव से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली कि हल्द्वानी रोड में बल्दियाखान के पास सूमो यूए-04, डी, 8595 पलट गई है। सूचना पर एसओ विजय मेहता व अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे। समीपवर्ती रूसी गांव से भी ग्रामीण पहुंच गए थे। ग्रामीणों व पुलिस ने सड़क पर पलटी मैक्स को बमुश्किल हटाया मगर चालक सुन्दर सिह मेहरा पुत्र हरक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी रूसी गांव नैनीताल मौके पर ही दम तोड़ चुका था।

जबकि गाड़ी में ही सवार खगन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी रूसी गांव बाल बाल बच गया। पुलिस के अनुसार सुंदर रोज की तरह रूसी गांव से सब्जी लेकर हल्द्वानी जा रहा था। बल्दियाखान के पास एकाएक चालक का दरवाजा खुल गया , उसने बंद करने की कोशिश करी तो तभी वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा कर पलट गया , जिससे चालक सुंदर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथी खगन सिंह को मामूली चोटें आई हैं। शव को बीडी पांडे हॉस्पिटल नैनीताल भिजवाया गया है।

संबंधित समाचार