रामपुर: पत्नी की हत्या कर ढाबे के पीछे फेंका, तीन दिन बाद मिला शव, पति गिरफ्तार
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। तीन दिनों से लापता विवाहिता का शव अरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने मसवासी चौकी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी एक ढाबे के पीछे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि अरोपी पति को हिरासत में ले लिया। नगर के मोहल्ला खास …
रामपुर/स्वार,अमृत विचार। तीन दिनों से लापता विवाहिता का शव अरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने मसवासी चौकी क्षेत्र के मानपुर उत्तरी एक ढाबे के पीछे जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि अरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
नगर के मोहल्ला खास स्वार निवासी दंपति सुमित शर्मा पुत्र शंकर शर्मा 28 जून को घर से दवाई दिलाने को कहकर अपनी पत्नी दीक्षा शर्मा को साथ लेकर गया था। शाम होने तक जब दोनों घर वापस नही लोटे तब परिजनों को चिंता हुई और सुमित का फोन नंबर लगाया लेकिन वह स्विच ऑफ आ था।
परिजनों ने दोनों को रिश्तेदारी व आसपास के तलाश किया लेकिन दोनों का कुछ पता नही लग सका। बाद में 30 जून को सुमित शर्मा के पिता ने कोतवाली पहुंच कर दोनों की गुमशुदगी दर्ज करा दी। आज गुरूवार सुमित अचालक कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करदी है।
हत्या की बात सुनतें ही पुलिस में हड़कंम मच गया। जिसके बाद सीओ धर्मसिंह मार्छाल व कोतवाल रूमसिंह बघेल अरोपी पति की रिशानदेही पर घटना स्थाल मानपुर उत्तरी स्थित एक बंद पड़े ढाबे के पीछे ले गया जहां महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि अरोपी पति को हिरासत में ले लिया।
पति सहित छह पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विवाहिता की हत्या की सूचना पर परिजन स्वार कोतवाली पहुंच गए मृतिका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज के खातिर विवाहता की हत्या करने का अरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देदी। पुलिस ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू करदी है।
थाना शहजाद नगर क्षेत्र के जादौपुर धमोरा निवासी महेन्द्र पाल पुत्र पनवेश्वर शर्मा गुरूवार को विवाहिता की हत्या की खबर सुनतें ही पहुंच गया और पुलिस को तहरीर देदी जिसमें उसका कहना है कि उसने अपनी पुत्र की शादी 20 अक्टूबर 2019 को स्वार के शंकर शर्मा के बेटे सुमित शर्मा के साथ की थी।
उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालिये कम दहेज को लेकर न खुश थें। जिसके चलते विवाहिता के ससुराल वाले आए दिन उसे प्रताड़ित करते रहते थे। अरोप है कि अब विवाहिता से अपने पिता के घर से दो लाख रूपये व एक कार लाने की मांग करने लगें जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने सुमित को 4 जून 2021 को एक लाख रूपये भी दे दिए।
अरोप है कि मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या करदी। कोतवाल रूम सिंह बघेल ने बताया कि मृतिका के पिता द्वारा मिली तहरीर के अधार पर विवाहिता के पति सुमित शर्मा, ससूर शंकर शर्मा, सास रानी शर्मा, ननद श्रृति शर्मा जेठ शिवम और जेठानी प्रीति शर्मा सहित छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पति ने नैनीताल से लौटते वक्त दिया वारदात को अंजाम
पुलिस को अरोपी पति सुमित शर्मा ने बताया कि वह घर से दवाई लाने को कहकर वह पत्नी दीक्षा शर्मा को साथ लेकर नैनीताल पहुंचा था। जिसके बाद वह दोनों ने नैनीताल में घूंमकर मौज मस्ती की थी।
गुरूवार को अचानक कोतवाली पहुंच गया और पुलिस को बताया कि नैनीताल से वापस लौटते वक्त उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहसुनी हो गई थी। पत्नी की कोई बात उसे नागवार गुजरी और उसने उसकी वक्त उसे मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया। समित ने घर पहुंचने से पहले ही दीक्षा की हत्या करदी। जिसके बाद शव को मानपुर उत्तरी स्थित एक बंद पड़े ढाबे के पीछे फेंक दिया था।
