सरदर्द बना गौरी यादव, पुलिस ने बढ़ाई इनामी राशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के खुंखार डकैत गौरी यादव पर अब यूपी सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इससे पहले इसके ऊपर डेढ़ लाख का इनाम रख गया था। बता दें कि इससे पहले गौरी यादव पर म.प्र सरकार द्वारा पचास हजार का इनाम घोषित था और यूपी …

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के खुंखार डकैत गौरी यादव पर अब यूपी सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इससे पहले इसके ऊपर डेढ़ लाख का इनाम रख गया था। बता दें कि इससे पहले गौरी यादव पर म.प्र सरकार द्वारा पचास हजार का इनाम घोषित था और यूपी सरकार की ओर से एक लाख का इनाम घोषित था। अब इस इनामी डकैत पर यूपी और एमपी से साढ़े पांच लाख का इनाम घोषित हो चुका है।

इसके साथ ही इनामी डकैत गौरी यादव के गैंग को इंटर स्टेट गैंग यूपी सरकार ने घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि चित्रकूट और आसपास के जिलों में कई दशकों से डकैतों का आतंक रहा है। ददुआ, ठोकिया, बलखड़िया, रागिया और बबली कोल सहित लवलेश कोल के मारे जाने के बाद अब पुलिस के सामने डाकू गौरी यादव चुनौती बना हुआ है। डाकू गौरी यादव डकैत गोप्पा के साथ 2001 में अपराध की दुनिया में सरगना बना।

डकैत गौरी यादव अब सरकारी कामकाज में कमीशन न मिलने पर ठेकेदारों और मजदूरों से मारपीट करता है। वर्ष 2008 में हुई मुठभेड़ से एसटीएफ ने गौरी को पकड़ कर जेल भेजा था। 2 साल बाद जेल से छूटने के बाद यह डकैत गौरी यादव फिर से लूटपाट करने लगा था।

डाकू गौरी यादव चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना के बिलहरी गांव का निवासी है। जेल से छूटने के बाद 16 मई सन 2013 को दिल्ली पुलिस बिलहरी गांव में दबिश देने गई थी तब गौरी यादव ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की गोली मारकर हत्या कर उसकी सरकारी रिवाल्वर लूट ली थी। 2016 में बिलहरि गांव के तीन ग्रामीणों को बिजली के खंभे में बांधकर उसने गोली चलाई थी। तब उत्तर प्रदेश में तत्कालीन डीजीपी जावेद अहमद ने गौरी यादव पर एक लाख के नाम घोषित किया था।

संबंधित समाचार